भूपेंद्र हुड्डा और अरविंद केजरीवाल  दोनों उनके कर्मों का फल भुगत रहे हैं-तरुण भण्डारी

Edited By Isha, Updated: 18 Jan, 2024 06:24 PM

hooda and arvind are suffering the consequences of their deeds

मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा देश के इतिहास में 500 साल बाद धार्मिक दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी! जिसको लेकर प्रदेश के हर व्यक्ति भी उत्साहित है! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा देश के इतिहास में 500 साल बाद धार्मिक दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी! जिसको लेकर प्रदेश के हर व्यक्ति भी उत्साहित है! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अयोध्या में भगवान श्री राम लाल के दर्शन के लिए जाएगा !जिसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की आय ढाई लाख रुपए से कम है और 60 वर्ष वर्ष से ऊपर ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी राम लाल के दर्शन कराएगी !

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में सभी रामलीला क्लबो  के संचालकों व अन्य पदाधिकारी को सम्मानित किया गया था जिसके बाद वहां से ही एक पोर्टल लॉन्च किया गया था !जिसमें अभी तक 900 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन भगवान श्री  राम  के दर्शन करने के लिए किया है! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशाली की तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत आदमी बताया हैं! क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है! जिससे समाज के दबे और कुचले वर्ग  में सरकार के प्रति और आशा और विश्वास जगा  है! 

 उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह दोनों उनके कर्मों का फल भुगत रहे हैं! अगर उन्होंने किसी भी प्रकार से कोई गलत कार्य नहीं किया तो जांच प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए! इसके अलावा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को भी निशाना साधते हुए कहा कि हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद की लड़ाई से नहीं ऊबर नही पा रही है! पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की यात्रा को लेकर अपनी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की यात्राओं से भारतीय जनता पार्टी को बहुत ही फायदा मिलता है इससे पूर्व उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां-जहां से यात्रा निकाली भारतीय जनता पार्टी ने वहां वहां पर बंपर जीत दर्ज की है! इस दौरान उन्होंने पूर्व लोकसभा सांसद व प्रदेश के दलित नेता अशोक तंवर  के भारतीय जनता पार्टी में आने पर  कहा कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है !अशोक तंवर  एक सुलझे हुए  मेहनती और जुझारू नेता है !उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को बहुत फायदा होगा और वे निजी रूप में भी उनका भाजपा में पा आने पर स्वागत करेंगे! उन्होंने  कहा कि अशोक तंवर उनके निजी मित्र भी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!