सुशील गुप्ता ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सामने नामाकंन किया दाखिल, बोले- इंडिया गठबंधन के पक्ष में है जनता का मूड

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 02 May, 2024 03:59 PM

alliance candidate sushil gupta filed nomination

हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने नामांकन भर दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को अब ज्यादा समय नहीं रहा, ऐसे में प्रदेश में नामांकन भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में आज नामांकन का चौथा दिन है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने नामांकन भर दिया है। 
 
सुशील गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चठ्ठा और दिल्ली सरकार में मंत्री एनडी गुप्ता की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि नामांकन दाखिल करने से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओ ने जनसभा को संबोधित किया। सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता का मूड हैं। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों से त्रस्त है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!