खेड़की दौला टोल प्लाजा: टोलकर्मी पर कार चढ़ाकर फरार हुआ युवक (video)

Edited By Shivam, Updated: 21 Jun, 2019 11:16 PM

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा विवादों में बना रहता है। इस बार एक टोल कर्मी द्वारा टोल मांगने पर युवक ने पहले तो टोलकर्मी के साथ मारपीट की, फिर उसके बाद टोल कर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर फरार हो गया। वहीं पूरी वारदात...

गुरूग्राम (मोहित): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा विवादों में बना रहता है। इस बार एक टोल कर्मी द्वारा टोल मांगने पर युवक ने पहले तो टोलकर्मी के साथ मारपीट की, फिर उसके बाद टोल कर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर फरार हो गया। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल टोल कर्मी कि चेहरे पर लगी चोट में दस टांके लगाए गए हैं।

वहीं सवाल यह उठता है टोल प्लाजा पर सुरक्षा के मद्देनजर पीसीआर को तैनात किया गया है। उसके बावजूद भी बदमाश खुलेआम  टोल कर्मचारी से हाथापाई कर फरार हो जाते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक गुरुग्राम पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि आज ही इसी टोल पर महिला कर्मचारी से टोल टैक्स को लेकर अज्ञात कार चालक ने मुक्का मार दिया था। हमले में महिला कर्मी के नाक से खून भी आ गया था। वहीं कार चालक मौके से फरार हो चुका था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!