Edited By Shivam, Updated: 14 Nov, 2019 06:19 PM
ट्राई सिटी पंचूकला में बीती रात को एक बड़ा ट्राला तेज रफ्तार से दो घरों को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जोरदार धमाका होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और...
पंचकूला (उमंग): ट्राई सिटी पंचूकला में बीती रात को एक बड़ा ट्राला तेज रफ्तार से दो घरों को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जोरदार धमाका होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और सभी घरों से बाहर निकल गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ट्राला घुसने के कारण दोनों घरों का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।