हरियाणा में सताएगी गर्मी! 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, Heat Wave की चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2024 11:46 AM

heat will haunt haryana

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

PunjabKesari

हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से पांच दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में 16 से 18 तारीख तक लू चलने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!