हरियाणा में गर्मी का सितम अभी नहीं होगा कम! ये 3 दिन गर्मी के लिए भारी... इन 16 जिलों में Heatwave का Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2024 09:41 AM

the heat of summer will not subside in haryana

हरियाणा में नौतपा 3 दिन खूब तपाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 26, 27 और 28 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा,...

हरियाणा डेस्क :  हरियाणा में नौतपा 3 दिन खूब तपाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 26, 27 और 28 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। 

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में लोगों को खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में यह 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!