पॉल-टायसन मैच के बाद हरियाणा के बॉक्सर में आया जोश: विजेंदर सिंह ने इस खतरनाक मुक्केबाज को किया चेलेंज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Nov, 2024 03:55 PM

haryana boxer got excited after paul tyson match vijender singh

अमेरिका के बॉक्सर जेक पॉल और माइक टायसन की जोरदार फाइट के बाद भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर को चुनौती दी है। ओलिंपिक ब्रान्ज मेडलिस्ट हरियाणवी बॉक्सर विजेंदर सिंह...

भिवानी : अमेरिका के बॉक्सर जेक पॉल और माइक टायसन की जोरदार फाइट के बाद भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर को चुनौती दी है। ओलिंपिक ब्रान्ज मेडलिस्ट हरियाणवी बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया (X) फ्लॉयड मेवेदर को टैग करते हुए भारत में आकर लड़ाई करने की बात कही है। 

विजेंदर सिंह के इस ट्वीट को हर कोई मजाक में ले रहा है। वहीं विजेंदर सिंह की पोस्ट को देखते हुऐ लग रहा है कि जिस प्रकार जेक पॉल ने माइक टायसन पर जोरदार जीत हासिल की है, वैसे ही जीत वह फ्लॉयड मेवेदर पर हासिल करें। लेकिन उनके ट्वीट में कब और कहां लड़ेंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले 2023 में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भारत में ही जंगल रंबल प्रो बॉक्सिंग मुकाबले में घाना के एलियासु सुले को नॉकआउट से हराया था।

दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट मुक्केबाज माइक टायसन 19 साल बाद रिंग में उतरे थे। उनका मुकाबला टेक्सास के स्टेडियम में हुआ। टायसन 31 साल छोटे 27 साल के अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल से भिड़े। जैक ने यह मैच 78-74 से जीता था। करोड़ों लोगों ने एक साथ यह मैच देखा था। विजेंदर का ट्वीट भी इस मैच के बाद आया है।

2019 में कांग्रेस पार्टी की थी जॉइन

PunjabKesari

विजेंदर सिंह ने 2019 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। उनको पहले ही चुनाव में पार्टी ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद विजेंदर सिंह राजनीति में उतने एक्टिव नहीं रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!