हरियाणा में हाय रे गर्मी: दूसरे दिन सिरसा का पारा 47.7 डिग्री, लू का Red Alert जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2024 12:45 PM

heat in haryana

हरियाणा में गर्मी के तेवरों से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। सिरसा में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दक्षिण हरियाणा के अन्य शहरों की स्थिति भी सिरसा...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी के तेवरों से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। सिरसा में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दक्षिण हरियाणा के अन्य शहरों की स्थिति भी सिरसा जैसी रही। 

बता दें कि भिवानी में 45.9 डिग्री, नारनौल में 46 डिग्री, हिसार में 45.7 और रोहतक में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 मई तक जारी अपने पूर्वानुमान में बताया है कि हरियाणावासियों को अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। 26 मई तक भीषण गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी है। 

कुछ इलाकों में आंशिक नरमी

पिछले दो दिन से हरियाणा के कुछ इलाकों के तापमान में आंशिक नरमी दर्ज की गई, मगर इसका लोगों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। पूरे दिन कड़ी धूप जारी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!