हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, इन 12 जिलों में चलेगी लू... जानें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2025 10:18 AM

heat wave will prevail in 12 districts of haryana

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का हाल बेहाल हो गया है। आज सूबे के 12 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का हाल बेहाल हो गया है। आज सूबे के 12 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चार जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन (21 से 24 मई तक) बारिश की संभावना है। इसके तहत 21 मई को प्रदेश के चार जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 मई को मौसम शुष्क रहेगा। 23 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला), 24 मई को प्रदेश के 3 जिलों (अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला) में बारिश हो सकती है।

सबसे गर्म जिला रहा सिरसा 

बता दें कि हरियाणा में बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश का तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी सिरसा में रही। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!