हरियाणा में गर्मी दिखाने लगी प्रचंड रूप, 40 डिग्री पहुंचा पारा...जानें कब बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Apr, 2025 09:00 AM

heat started showing fiercely in haryana

हरियाणा में गर्मी का असर दिखने लग गया है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात का पारा लगातार बढ़ रहा है।

हिसार (राठी) : हरियाणा में गर्मी का असर दिखने लग गया है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात का पारा लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में दोपहर का पारा 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया है। रोहतक और नारनौल का दोपहर का पारा 40 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है। रविवार को ये दोनों हरियाणा में सबसे गर्म क्षेत्र रहे। इसके अलावा हिसार, सिरसा, बालसमंद, महेन्द्रगढ़, फरीदाबाद का दोपहर का तापमान 39.3 से 39.9 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। अन्य जगहों पर 35.0 डिग्री सैल्सियस के आसपास तापमान रहा।

रात्रि तापमान 16.0 से 21.3 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीट वे (लू) को लेकर चेतावनी दी है। 10 अप्रैल तक यलो/ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे सम्पूर्ण इलाके में गर्मी अपने तेवरों को और अधिक प्रचंड रूप धारण करेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आमतौर पर अप्रैल महीने में पहले पखवाड़े में मौसम सुहावना बना रहता है और अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखातीं है परन्तु इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत में ही हरियाणा के कुछ स्थानों पर हीट वेब की परिस्थितियां बनने लगी है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 9 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में मौसम में आंशिक बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों के लिए असहनीय गर्मी और लू चलने की गतिविधियों की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के पश्चिमी जिलों और दक्षिणी जिलों में लू की परिस्थितियां बनी हुई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!