सावधान! फिर से झुलसाएगा हरियाणा का तापमान, इस दिन से करना होगा Heatwave का सामना

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2025 07:49 AM

heat in haryana

हरियाणा में फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। गर्मी के प्रभाव से उमस बढ़ गई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। गर्मी के प्रभाव से उमस बढ़ गई है। शनिवार को सूबे के 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। वहीं सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। कल 9 जून से एक बार फिर लू चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू का असर देखा जा सकता है। हरियाणावासियों को फिर गर्मी झेलनी पडे़गी। बदलते मौसम ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 

वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 5-6 दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि हो सकती है। 9 से 11 जून के दौरान हरियाणा के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 43-45°C तक पहुंचने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!