कुरुक्षेत्र में खाकी हुई दागदार, हेड कांस्टेबल ने थाने में किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Jul, 2023 03:25 PM

head constable raped a girl in police station

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से पुलिस प्रशासन को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बाबैन थाना में ख़ाकी धारी समाज के रक्षक ने ही थाना परिसर में बने महिला मित्र कक्ष में 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी हेड...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से पुलिस प्रशासन को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बाबैन थाना में ख़ाकी धारी समाज के रक्षक ने ही थाना परिसर में बने महिला मित्र कक्ष में 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी हेड कॉन्सटेबल को कठोरतम सजा देने की मांग की है।

इस प्रकार की घटनाएं पुरानी फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं। लेकिन आज के परिवेश में इस प्रकार की घटना कल्पना से परे है। हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल श्याम लाल के हैवानियत भरे कृत्य से पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। बाबैन थाने में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल श्याम लाल ने पुलिस के सेवा सुरक्षा सहयोग के स्लोगन को तार-तार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़की कुछ दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद वह खुद ही घर पर लौट आई। उसके केस को खत्म करने की एवज में हेड कॉन्स्टेबल श्याम लाल ने लड़की का थाने में ही रेप कर दिया।

जब लडक़ी थाने से बाहर आई तो उसने सारी आपबीती परिजनों को बताई और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। डीएसपी रणधीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। वहीं इस घटना को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने  घृणित कार्य की संज्ञा दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!