Haryana 2100 Rupees Scheme: हरियाणा में महिलाओं के खातों में आएंगे 2100 रुपये, BJP जल्द करेगी अपना वादा पूरा

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2024 04:27 PM

haryana women will get 2100 rupees per month

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, अब सरकार के गठन के एक महीने का वक्त हो गया है, लेकिन अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

चंडीगढ़:  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, अब सरकार के गठन के एक महीने का वक्त हो गया है, लेकिन अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। विधानसभा सत्र के दौरान भी राज्यपाल और सीएम सहित अन्य मंत्रियों के भाषणों ने भी योजना का जिक्र नहीं किया गया था।  उधर, अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने इस पर बड़ा अपडेट दिया।

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने बताया कि जल्द ही महिलाओं के खाते में 2100 रुपये डाले जाएंगे। पीएम मोदी से इस योजना का शुभारंभ करवाया जाएगा और उनसे समय मांगा गया है। हालांकि, अब तक पीएम ऑफिस से समय नहीं मिला है। बड़ोली ने बताया कि अगले महीने तक समय मिल जाएगा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अध्यक्ष मोहनलाल बुडोली ने शुक्रवार देर शाम को नारनौल में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी उन्होंने दी।

उन्होंने बताया कि उनका भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने का काम चल रहा है। भाजपा ने हरियाणा  में 20629 बूथों पर 50 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।  प्रत्येक बूथ पर 250 प्राथमिक सदस्य बनाए जाने है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!