हरियाणा के इस प्रिंसिपल को मिलेगा अवॉर्ड, इस वजह से हैं सुर्खियों में, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Sep, 2025 07:57 PM

haryana s karmaveer gulia principal will receive the award

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

झज्जर : झज्जर जिले के राजकीय महाविद्यालय दूबालधन के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कर्मवीर गुलिया को वर्ष 2022-23 के लिए MY Bharat राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

डॉ. गुलिया वर्ष 2012 में कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में जुड़े थे और 2013-14 में NSS के कार्यक्रम अधिकारी बने। उनके नेतृत्व में कॉलेज और आसपास के गांवों में 25 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई रक्तदान शिविरों का आयोजन कर हजारों यूनिट रक्त एकत्रित करवाया। नशामुक्ति के लिए भी उन्होंने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया।

2022-23 में भी मिल चुका है अवॉर्ड

Principal Dr. Karmaveer will be honored in Delhi

उल्लेखनीय है कि डॉ. गुलिया को पहले भी यूनिवर्सिटी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सोशल वर्कर और नेशनल कांस्टीट्यूशनल लीडर अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष 2022-23 में उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य हैं। उनकी पत्नी महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कॉमर्स विभाग में कार्यरत हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!