नैशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप के लिए हरियाणा की 60 सदस्यीय टीम घोषित

Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2020 12:58 PM

haryana s 60 member squad announced for national wrestling championship

हरियाणा रैसङ्क्षलग एसोसिएशन ने जूनियर नैशनल रैसङ्क्षलग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली हरियाणा की 60 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में 20 महिला पहलवानों को भी शामिल किया गया है।

हिसार (नांदवाल): हरियाणा रैसलिंग एसोसिएशन ने जूनियर नैशनल रैसङ्क्षलग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली हरियाणा की 60 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में 20 महिला पहलवानों को भी शामिल किया गया है।

हरियाणा रैसलिंग एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डा. आर. के. हुड्डा ने बताया कि जूनियर नैशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 4 से 6 मार्च तक मंडी (हिमाचल प्रदेश) में किया जाएगा। मिर्चपुर (हिसार) में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप के दौरान हरियाणा टीम का चयन किया गया है। 

पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में ये हुए चयनित 
57 किलोग्राम में अमन व कुलदीप, 61 किलोग्राम में रोहित दहिया व नवजोत, 65 किलोग्राम में परविंद्र व रोहित, 70 किलोग्राम में विशाल व विजय, 74 किलोग्राम में प्रवीण व राहुल, 79 किलोग्राम में जोगेंद्र व विक्की, 86 किलोग्राम में अंकित व रोबिन सिंह, 92 किलोग्राम में दीपक व सचिन, 97 किलोग्राम में सुमित गुलिया व दीपक, 125 किलोग्राम में साकेश व रोहित को हरियाणा टीम में शामिल किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!