रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया बैठक का बहिष्कार, 15 को करेंगे सीएम आवास का घेराव

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Mar, 2020 03:40 PM

haryana roadways joint action committee boycott meeting

हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने प्रदेश सरकार के साथ होने वाली मीटिंग का बहिष्कार किया। दरअसल, समय दिए जाने के बावजूद भी कमेटी को बैठक के लिए नहीं बुलाया गया, जिसके बाद कमेटी नेताओं ने इसका बहिष्कार कर दिया।

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने प्रदेश सरकार के साथ होने वाली मीटिंग का बहिष्कार किया। दरअसल, समय दिए जाने के बावजूद भी कमेटी को बैठक के लिए नहीं बुलाया गया, जिसके बाद कमेटी नेताओं ने इसका बहिष्कार कर दिया। 

नेताओं ने कहा कि उन्हें पहले मीटिंग के लिए 11 बजे, फिर 12 बजे बुलाया गया था, लेकिन ढाई बजे तक भी उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 15 मार्च को करनाल में सीएम आवास का घेराव होगा।

बता दें कि कमेटी ने किलोमीटर स्कीम के तहत ली जा रही है 510 बसों के विरोध में 15 मार्च को करनाल में सीएम आवास का घेराव को ऐलान किया है। जिसको लेकर सरकार ने आज सुबह 11 बजे रोडवेज के सभी संगठनों की बैठक बुलाई थी। लेकिन सरकार ने उनके साथ कोई वार्ता नहीं की, बल्कि अन्य संगठनों के साथ वार्ता करके टाइम पास करती रही। इसलिए रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने वार्ता का बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!