हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1 टन गांजा पत्ती के साथ युवक गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 27 Jan, 2020 05:00 PM

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली और हिसार की टीम ने 1 टन गांजापत्ती के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़......

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली और हिसार की टीम ने 1 टन गांजापत्ती के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ बताई जा रही है। हालांकि कुछ आरोपी भागने में कामयाब रहे, पुलिस दावा कर रही है कि उनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पकड़ी गई गांजा पत्ती की मार्केट कीमत सवा करोड़ 
एसटीएफ के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि है नशे की खेप उड़ीसा से एक ट्रक में भरकर हिसार लाई जा रही थी जिसे एसटीएफ टीम ने झज्जर शहर के बाईपास पर बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई गांजा पत्ती की मार्केट कीमत सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है।

PunjabKesari

उड़ीसा से आई थी नशा की बड़ी खेप
एसटीएफ पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह रंधावा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स की हिसार यूनिट को एक गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से नशे की एक बहुत बड़ी खेप लाई जा रही है। एसटीएफ टीम ने झज्जर बाईपास पर एक ट्रक को रोककर जांच की तो पाया कि ट्रक में पेंट के डिब्बों के बीच 50 कट्टों में 1 टन गाजापति भरी हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर तीन लोग भागने में कामयाब हो गए। जबकि सुरजीत नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि हिसार का रहने वाला है।

हिसार जिला में बेचने की थी तैयारी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इसी तरह की बड़ी खेप यह पहले भी ला चुके हैं और यह खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी। जिसे हिसार जिले में बेचना था। उन्होंने बताया कि इस खेप की मार्केट में कीमत लगभग सवा करोड़ है। फिलहाल वे आरोपी से पूछताछ कर रहे है और जो भी इसमें शामिल है, उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!