Haryana: Police ने 18 दिनों में हत्या की 60 साजिशों को किया विफल, DGP ने दी बधाई, 'गैंग कल्चर' खत्म करने की लिखी बात

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2025 11:49 AM

haryana police foiled 60 murder plots in 18 days dgp congratulated

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आज सुबह पुलिस चौकी इंचार्ज से लेकर ADGP रैंक के अधिकारियों को लेटर लिखा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आज सुबह पुलिस चौकी इंचार्ज से लेकर ADGP रैंक के अधिकारियों को लेटर लिखा है। लेटर में ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता के साथ-साथ हरियाणा से 'गैंग कल्चर' को खत्म करने की बात लिखी गई है।

लेटर में डीजीपी ने पुलिस अफसरों को संदेश दिया है कि हरियाणा में पैसे और हनक के चक्कर में गैंग जीवन-शैली को म्यूजिक और वीडियो के जरिए युवाओं में प्रचारित करने वाले गवैयों (गायकों) को अपराधी की तरह ही देंखे। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करें। ये वे लोग हैं, जो युवाओं को दी गई माता-पिता की सीख, शिक्षकों की पढ़ाई और समाज के अनुशासन को मिनटों में हवा कर देते हैं।

वहीं इससे पहले पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने गुरुग्राम में बयान दिया था कि " पुलिस सारी गाड़ियों को नहीं पकड़ेगी। पुलिस केवल थार और बुलेट वालों को पकड़ेंगे। थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं। जिस तरह की गाड़ी का चॉइस है वो माइंड सेट शो करता है। थार लेंगे स्टंट करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!