Panipat News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मायके पक्ष ने पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Nov, 2025 01:58 PM

haryana news mother and child died during delivery in panipat

पानीपत के सिठाना गांव में प्रसव के दौरान मां और नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने मृतका के पति और सास पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सिठाना गांव में प्रसव के दौरान मां और नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने मृतका के पति और सास पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि पति शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण उसे मानसिक व शारीरिक परेशानी रहती थी। उन्होंने बताया कि महिला पूजा निवासी रसलापुर की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके पहले से तीन बेटे हैं। पूजा इस बार बच्चा नहीं चाहती थी और ऑपरेशन करवाना चाहती थी।

दूसरी ओर, पति का कहना है कि बच्ची की मौत घर पर नर्स और आशा वर्कर की मौजूदगी में हुई, और उसी सदमे में पत्नी पूजा की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मायके पक्ष के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका पूजा का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!