जे.पी नड्डा के पास पहुंचा सीएम खट्टर और विज का विवाद

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Jan, 2020 03:04 PM

haryana home minister and chief minister dispute reached high command

हरियाणा में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री विवाद पार्टी आलाकमान तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार इस विवाद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्रों पर...

दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री विवाद पार्टी आलाकमान तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार इस विवाद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्रों पर गतिरोध बना हुआ है। सूत्रों की माने तो गृहमंत्री अनिल विज की बयानबाजी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल आहत हैं। 

इस विषय में कल देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जेपी नड्डा से विस्तार से बातचीत की। जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। अब देखना होगा कि इस बातचीत से विवाद खत्म होता है या और बढ़ता है। बता दें कि मनोहर सरकार 2 में गृहमंत्री बनने के बाद से अनिल विज एक्शन मोड़ मेें हैं। वह लगातार कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री मेरे अच्छे दोस्त, मुगालते में न रहें अफसर : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने अफसरों को नसीहत देते हुए कहा कि जो अफसर खुद को सरकार समझ रहे हैं, वह मुगालते में न रहें, बल्कि वह अपना काम करें। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे अच्छे दोस्त हैं। मेरे और मुख्यमंत्री के बीच कोई विवाद नहीं है। विज ने कहा कि हम लोग जनता से वोट मांगते हैं, लेकिन कुछ अफसरों को लगता है कि वही सरकार हैं। बता दें कि नौ आई.पी.एस. अफसरों की तबादला सूची पर ऐतराज जताने के मामले में गृह मंत्री की अभी मुख्यमंत्री के साथ खास बातचीत नहीं हो पाई है। विज ने तबादला सूची रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!