विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन लेना हरियाणा का हक है: कंवरपाल

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Nov, 2022 09:31 PM

haryana has the right to take land in chandigarh for assembly kanwarpal

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन लेना प्रदेश का हक है।

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन लेना प्रदेश का हक है। पंजाब की तरफ चंडीगढ़ पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बता दें कि यमुनानगर में त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे थे।

 

पंजाब के हरियाणा का 40% हिस्सा नहीं दिया था : गुर्जर

 

 

मीडिया से बातचीत करते गुर्जर ने कहा कि कि जब चंडीगढ़ बसा तो उस समय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तीन राज्य बन गए। उन्होंने कहा कि उस समय हरियाणा की हिस्सेदारी 40% और पंजाब की 60% थी। पंजाब ने हरियाणा का 40% नहीं दिया। हरियाणा के पास जगह नहीं है। इसलिए नई विधानसभा बनानी है, जो चंडीगढ़ में बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एवं मुख्यमंत्री बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। ऐसे बयान अखबारों में रहने के लिए लोगों को भड़काने के लिए दी जा रही हैं। इनका कोई मतलब नहीं है।  

 

 

 

कांग्रेस सिर्फ सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है: गुर्जर

 

 

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं बचा है। वह सिर्फ सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कि इस लंबी यात्रा से उनका वेट और उनकी पार्टी का वोट कम होगा। त्रिदेव सम्मेलन को लेकर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा की ब्रह्मा विष्णु महेश की तरह पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई और कार्यकर्ताओं से उन 8 वर्ष के उपलब्धियों को लोगों में ले जाने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!