Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 02:08 PM

यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सास
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सास के खिलाफ अपने बेटे के यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी सास उसके साथ रहती थी तो सास ने उसके बेटे के साथ गलत हरकत की।
शिकायत में कहा कि यह घटनाएं जून 2023 से सितंबर 2026 के बीच हुई। उस समय उसके बेटे की उम्र करीब 10 साल थी। महिला के मुताबिक, बच्चा लंबे समय तक डर और दबाव के कारण चुप रहा। हाल ही में उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने सास के खिलाफ अपने बेटे के यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी सास उसके साथ रहती थी तो सास ने उसके बेटे के साथ गलत हरकत की।
बता दें कि जिस महिला पर आरोप लगे हैं, वह इस समय दिल्ली में अपनी बेटी के घर गई हुई है। जांच टीम ने उससे संपर्क किया है, जल्दी ही पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित 9वीं कक्षा में पढ़ता है और उसके बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)