Haryana Election 2019: नहीं टूटा 2014 के मतदान का रिकॉर्ड

Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2019 11:12 AM

haryana election 2019 no broken 2014 voting record

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार आधा दर्जन से अधिक सियासी दलों के मैदान में होने के बावजूद मतदान उम्मीद के अनुरूप नहीं हुआ। इस बार के विधानसभा चुनाव में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ

डेस्क (संजय अरोड़ा): हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार आधा दर्जन से अधिक सियासी दलों के मैदान में होने के बावजूद मतदान उम्मीद के अनुरूप नहीं हुआ। इस बार के विधानसभा चुनाव में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 11.54 प्रतिशत कम है।

2014 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 76.54 प्रतिशत था। इससे पहले 1968 में 57.26 प्रतिशत एवं 1977 में 64.46 फीसदी मतदान हुआ था। सियासी समीक्षकों का कयास था कि इस बार भाजपा,कांग्रेस व बसपा जैसे राष्ट्रीय दलों के अलावा कई क्षेत्रीय दलों के मैदान में होने से मतदान के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं और बम्पर मतदान हो सकता है, मगर सियासी पर्यवेक्षकों के साथ-साथ तमाम नेताओं के कयास भी गलत साबित हुए और मतदान उम्मीद से काफी कम रहा। इस प्रकार हरियाणा के सियासी इतिहास में 2014 के विधानसभा चुनाव में हुए सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड भी नहीं टूट पाया। 

गौरतलब है कि प्रदेश में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 76.54 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बना था और इस चुनाव के बाद पहली बार भाजपा ने अपने बूते 47 सीटें हासिल करते हुए सरकार बनाई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में 87,96,792 पुरुष मतदाताओं में से 67,37,327  (76.59 प्रतिशत) जबकि कुल 75,06,938 महिला मतदाताओं में से 56,74,868 (75.59 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 
 
कब कितना मतदान?
साल        मतदान (प्रतिशत में)
1967            72.65
1968            57.26
1972            70.46
1977            64.46
1982            69.87
1987            71.24
1991            65.86
1996            70.54
2000            69.01
2005            71.96
2009            72.3
2014            76.13
2019            65.0

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!