हरियाणा: किसान आंदोलन से घटती भाजपा की साख को बचाने की कवायद तेज

Edited By Shivam, Updated: 02 Jan, 2021 07:52 PM

haryana efforts to save bjp s credibility diminish due to farmer movement

विकराल होते किसान आंदोलन से भाजपा पार्टी की घटती आन-बान और शान के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही है। अब हरियाणा सरकार अपने 6 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का बखान कार्यकर्ताओं के माध्यम से करेगी, इसके लिए भाजपा का...

रोहतक (दीपक): विकराल होते किसान आंदोलन से भाजपा पार्टी की घटती आन-बान और शान के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही है। अब हरियाणा सरकार अपने 6 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का बखान कार्यकर्ताओं के माध्यम से करेगी, इसके लिए भाजपा का रोहतक में दो दिन का प्रशिक्षण शिविर चला हुआ है, जिसमें 10 चरणों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के अनुसार दूसरे दल अपने परिवार के लिए काम करते हैं जबकि बीजेपी राष्ट्र के लिए काम करती है।

किसान आन्दोल के बाद घटती भाजपा की साख के बाद अब हरियाणा सरकार दो दिन का प्रशिक्षण शिविर लगा रही है, ताकि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगों तक पहुंचा सके। इन दो दिनों के दौरान 10 चरणों में अलग-अलग कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को और मजबूत करना, सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा लोगों तक पहुंचाना होगा। कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन के अलग अलग नेता प्रशिक्षण देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!