हरियाणा में पांच दिन के भीतर 300 से अधिक पॉजिटिव मिले, जानिए अपने जिले की स्थिति

Edited By Shivam, Updated: 28 May, 2020 12:01 AM

haryana corona virus latest report 27 may

हरियाणा में पिछले पांच दिनों में कोरोना पॉजिटिव केसों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 23 मई से आज 27 मई तक 300 से अधिक नए पॉजिटिव मिले हैं। इन पांच दिनों (23-27 मई)...

डेस्क: हरियाणा में पिछले पांच दिनों में कोरोना पॉजिटिव केसों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 23 मई से आज 27 मई तक 300 से अधिक नए पॉजिटिव मिले हैं। इन पांच दिनों (23-27 मई) में क्रमश: 64, 53, 29, 94 व 76 मामले सामने आए हैं। कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जिले हैं, जहां पॉजिटिव मामलों की संख्या 150-300 तक पहुंच चुकी है। 

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस फरीदाबाद से 25 मिले, इसके साथ ही 9 अन्य जिलों गुरुग्राम से 20, सोनीपत से 11, पलवल से 8, झज्जर से 4, रोहतक व नारनौल से 3-3 व करनाल सिरसा से 1-1 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले केसों में गुरुग्राम से 10, रेवाड़ी से 3, पंचकूला से 1 कुल 14 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि 2 जिले पंचकूला, यमुनानगर कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (27 मई)-

जिला कुल नए ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 337 20 193 142
फरीदाबाद 258 25 120 131
सोनीपत 174 11 124 49
झज्जर 97 4 90 7
नूंह 66 0 65 1
अंबाला 47 0 40 5
पलवल 51 8 39 12
पानीपत 59 0 33 23
पंचकूला 25 0 25 0
जींद 27 0 18 8
करनाल 37 1 16 20
यमुनानगर 8 0 8 0
सिरसा 11 1 9 2
फतेहाबाद 9 0 6 3
भिवानी  11 0 6 5
रोहतक 19 3 11 7
महेन्द्रगढ़ 36 3 6 30
हिसार 22 0 3 19
रेवाड़ी 18 0 4 14
चरखी दादरी 7 0 1 6
कैथल 6 0 4 2
कुरुक्षेत्र 21 0 3 18
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी)
21 0 0 21
कुल- 1381 76 838 525

 

कुल 18 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 18 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 7, पानीपत में 3, अंबाला व गुरुग्राम से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!