Nayab Saini Birthday: आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन, पीएम मोदी- मनोहर समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jan, 2025 09:27 AM

haryana cm nayab saini birthday pm modi manohar and these leaders wished

25 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।

डेस्कः आज यानी 25 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। 

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हरियाणा के गतिशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक जमीनी नेता हैं जिन्होंने खुद को सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे हरियाणा की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

 

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी सीएम नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आप प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में हरियाणा विकास, विश्वास और विरासत के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!