गर्दन काट दूंगा के बयान पर CM मनोहर खट्टर ने दी सफाई, कही ये बात (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2019 01:11 PM

पिछले दिनों संपन्न हुई सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में सीएम जन आशीर्वाद यात्रा

पानीपत: पिछले दिनों संपन्न हुई सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में सीएम जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पहले कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक फरसा लेते हैं, इसके बाद उनके पीछे खड़े नेता डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज द्वार मुकुट पहनाए जाने से नाराज हो जाते हैं और उसे कहते हैं कि मैं तेरी गर्दन काट दूंगा। इस बयान पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अब सफाई दी है।



उन्होंने कहा कि हमने 5 साल मेहनत करके नई संस्कृति को जन्म दिया। पहले चांदी के मुकुट, सोने के मुकुट की रीत चल रही थी, हमने इसे बेरहमी से बंद किया था। आज भी कोई व्यक्ति खासकर मेरा कार्यकर्ता, मुझे जानकारी दिए बिना मेरे सिर पर मुकुट पहनाएगा तो मुझे गुस्सा आएगा। खट्‌टर ने कहा कि हालांकि वे मेरे कार्यकर्ता हैं। हमारे पुराने परिचित हैं। वे सरकार के भी हिस्सेदार रहे हैं, उन्होंने बुरा भी नहीं माना है। लेकिन, कांग्रेस की संस्कृति हम प्रदेश में नहीं आने देंगे। अच्छा किया कि इसे कांग्रेस के व्यक्ति ने ट्वीट कर दिया। 

Image result for खट्टर वीडियो पर बयान
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी इस वीडियो पर सीएम पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सीएम के अंदर कंस की आत्मा आ गई है। लोग तो उनके गले में फूल डाल रहे हैं और वे अपने ही लोगों को कह रहे हैं कि गर्दन काट दूंगा। अब जनता को तय करना है कि गर्दन कटवानी है या माला डलवानी है। भाजपा 75 पार नहीं, गर्दन पर वार करेगी।

Image result for खट्टर वीडियो पर बयान

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!