हरियाणा के मुख्यमंत्री को मिली ये खास उपाधि,  Nayab Saini नहीं अब कहिए...

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2025 07:51 AM

haryana chief minister got doctor of literature degree

प्रदेश के मुख्यमंत्री अब केवल नायब सिंह सैनी नहीं रहे, आज से वह डॉ. नायब सिंह सैनी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय

कुरुक्षेत्र: प्रदेश के मुख्यमंत्री अब केवल नायब सिंह सैनी नहीं रहे, आज से वह डॉ. नायब सिंह सैनी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने समाज विज्ञान क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर (डी लिट) की उपाधि से अलंकृत किया।


इसके बाद राज्यपाल ने अपने भाषण में भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज से डॉ. नायब सिंह सैनी बन गए हैं। उन्हें यह डी लिट की उपाधि उनके सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान की गई है।


यही नहीं कुवि ने अपने 34वें दीक्षांत समारोह में एक इतिहास बनाते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीधर सोमनाथ को भी डी लिट की उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही उन्हें शांति गोयल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
 


उन्हें यह अवॉर्ड और उपाधि उनके अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में किए गह सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। समारोह में 2000 स्नातकोत्तर और स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने के साथ-साथ 130 को पीएचडी की उपाधि और 91 को स्वर्ण पदक व मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।


समारोह में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में ऐसा माहौल था कि युवाओं को पर्ची-खर्ची के बिना सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को केवल योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले 10 सालों में 1.75 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई। अब आगे भी सरकार दाे लाख और नौकरियां देने का काम करेगी।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर समाज के बीच में जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से देश में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। इससे नवाचार, तकनीकी, शोध, शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्य से युवा पीढ़ी को एक नया मार्ग दर्शन मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!