Weather Alert: हरियाणा में आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें खबर

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2025 10:03 AM

alert of heavy rain with storm in haryana

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली। सूबे में हुई बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली। सूबे में हुई बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। वहीं किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। 

बता दें कि दो दिन शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिर गया है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद एरिया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 3 मई की रात से 7 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!