हरियाणा में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, CET Exam को लेकर बड़ा फैसला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Jul, 2025 04:56 PM

haryana cet exam 2025 haryana officers and employees leave cancelled

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली तृतीय श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी।

डेस्कः हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली तृतीय श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी ताकि परीक्षा का सुचारू संचालन हो सके। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस घर छोड़ने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी परीक्षार्थियों का हर संभव सहयोग करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि मंडलायुक्त, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

सख्त सुरक्षा एवं विशेष व्यवस्था

राजेश खुल्लर ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की अलग से विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी।

अवकाश रद्द और हेल्पलाइन सेवा शुरू

26 और 27 जुलाई को जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी को अवकाश दिया गया हो तो उसे तत्काल रद्द किया जाए। इसके अलावा, सभी जिलों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला वार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!