हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Jan, 2020 12:18 PM

haryana board released date sheet of 10th and 12th exam

हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के डेट शीट जारी कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षा को समय दोपहर 12.30 से लेकर 3.30 तक होगा। दसवीं की परीक्षा 26...

सोनीपत(स.ह.): हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के डेट शीट जारी कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षा को समय दोपहर 12.30 से लेकर 3.30 तक होगा। दसवीं की परीक्षा 26 मार्च तक चलेगी।

जबकि 12वीं की परीक्षा 30 मार्च तक पूरी होगी। होली के दिन 12वीं के परीक्षार्थियों की इकोनोमिक्स व फिजिक्स की परीक्षा है। वहीं, परीक्षा का समय साढ़े 12 बजे रखा गया है। ऐेसे में परीक्षार्थियों को साढ़े 12 बजे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। ताकि साढ़े 12 बजे से पहले परीक्षा शुरू करके 10 मिनट पहले बच्चों को उत्तर पुस्तिका छात्रों को बांटी जा सकें। 

मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट - 10वीं की परीक्षा 

दिनांक   विषय
5 मार्च               इंगलिश 
7 मार्च                 हिंदी
12 मार्च             सामाजिक विज्ञान
17 मार्च        होम साइंस, फिजीकल, संस्कृत, कम्प्यूटर साइंस, ड्राइंग
19 मार्च             साइंस
25 मार्च              मैथेमैटिक्स

12वीं कक्षा       

4 मार्च               इंगलिश कोर व इलैक्टिव 
6 मार्च                   हिंदी कोर व इलैक्टिव
9 मार्च                   फिजिक्स व इकोनोमिक्स
11 मार्च             फाइन आर्ट
12 मार्च             हिस्ट्री व बॉयोटैक्नोलॉजी
13 मार्च             म्यूजिक व कम्प्यूटर साइंस
16 मार्च              मैथेमैटिक्स
17 मार्च             मिलिट्री साइंस, कृषि, डांस
18 मार्च             ज्योग्राफी
20 मार्च             पोलिटिकल साइंस
21 मार्च         कैमिस्ट्री, बिजनैस स्टडी व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
24 मार्च             फिजीकल एजुकेशन 
26 मार्च             साइकोलोजी, बायोलोजी 
27 मार्च             होम साइंस
28 मार्च                संस्कृत

          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!