8 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
जवान की पत्नी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jul, 2017 04:13 PM
अंबाला की आर्टिलरी यूनिट के जवान गुरप्रीत की पत्नी रमनदीप कौर (26) की संदिग्ध परिस्थियों में करंट लगने से मौत का मामला सामने
अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल):अंबाला की आर्टिलरी यूनिट के जवान गुरप्रीत की पत्नी रमनदीप कौर (26) की संदिग्ध परिस्थियों में करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने इसे ब्लाइंड मर्डर करार देते हुए इसके जिम्मेवार ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार अंबाला की आर्टिलरी यूनिट के जवान गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। कल संदिग्ध परिस्थियों में उसकी पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। आज मृतका के परिजन सूचना मिलने पर अंबाला आए और केंट के सिविल अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि वे मूल रूप से तरनतारन जिला के भूरा करीमपुरा के रहने वाले हैं। उन्होंने 2013 में अपनी बेटी की शादी गंव ढाल के गुरप्रीत सिंह के साथ की थी। गुरप्रीत भारतीय सेना में कार्यरत है और उसका तबादला अम्बाला हो गया और वे रमनदीप को बच्चों सहित यहां ले आया। मृतका के पिता महिंद्र सिंह ने बताया कि उनका दामाद बेटी के जन्म से पहले ही उनकी बेटी रमनदीप के साथ मारपीट करता था, जिसमें उनके मां-बाप और अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे। महिंद्रा ने आरोप लगाया कि बेटी के पैदा होते ही मृतका के ससुरालिए उसे इसलिए पीटते थे कि उसने लड़की को जन्म क्यों दिया है। उसके बाद वे लड़की को मायके ले गए और पंजाब पुलिस में इसकी शिकायत की गई। जिस पर पुलिस और पंचायत ने बैठ कर राजीनामा करवा दिया, लेकिन ससुरालिए उसको फिर भी टार्चर करते रहे। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि अब तो हद हो गई जब अंबाला लेकर उनकी बेटी की करंट लगा कर हत्या कर दी गई। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की है कि बेटियों को मारने वाले ऐसे जालिमों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं सूचना मिलने पर सेना और सिविल पुलिस भी मौके पर आ गई और कार्रवाई में जुट गई है। दूसरी और मृतका के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि जब से उनकी बहन की शादी हुई कुछ देर बाद से ही उसकी प्रताड़ना शुरू हो गई। उनका कहना है हालांकि उन्होंने शादी में 15 लाख खर्च किए व अपने जीजा को एक गाड़ी भी दहेज में दी थी। लेकिन इन दहेज़ लोभियों का मन नहीं भरा और आखिर उन्होंने उनकी बहन को करंट लगाकर मौत की नींद सुला दिया है। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी है और आरोपी गुरप्रीत ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं मृतका के भाई का कहना है कि वे अपनी आठ महीने की भांजी और 3 साल के भांजे को तरनतारन ले जाएंगे। कागजी कार्रवाई के बाद मृतका रमनदीप कौर का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा।
विदेश जाने के सपने अधूरे रह गए...पानीपत में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
छोटी सी उम्र में थम गई जिंदगी...कनाडा में नाव हादसे में हरियाणवी की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई...
Haryana : हाइड्रोजन ट्रेन के साथ PM मोदी ने बांटी खुशियां, जींद में PM आवास योजना के लाभार्थियों को...
Haryana बनेगा 'हाइड्रोजन हब', जींद से विकास के नए युग का श्रीगणेश करेंगे PM मोदी...मिलेगी हजारों...
गुरुग्राम एनकाउंटर पर बवाल: रोहतक के 3 युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया 'फर्जी मुठभेड़' का आरोप!
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद PM मोदी बोले- तेल आपूर्ति संकट के बावजूद भारत का...
जींद पहुंचे CM सैनी, PM मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए...
पर्यावरण संरक्षण पर जोर, CM सैनी के निर्देशों पर इको-फ्रेंडली होगी PM मोदी की जनसभा: प्रवीण अत्रेय
PM नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार हो रहे 51 क्विंटल लड्डू, डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने स्वयं बनाई...
हरियाणा के जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी
USD $
18/07/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को काम में फोकस बनाए रखने
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से किसी काम को करने के बारे में सोच रहे हैं तो
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। खुद का कारोबार कर रहे जातक काम को बढ़ाने के
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को भाई-बहन से काम में सहयोग
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं जिससे रिश्तो में
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काफी समय से चल रही भागदौड़ से आज थोड़ी राहत
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes