शादी का झांसा देकर करता रहा लड़की से दुष्कर्म

Edited By Updated: 18 Nov, 2016 11:25 AM

haryana  naraingarh  rape  police

गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लड़की सहित कुरुक्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी युवक जितेन्द्र निवासी

नारायणगढ़ (धर्मवीर): गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लड़की सहित कुरुक्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी युवक जितेन्द्र निवासी गांव अम्बली के खिलाफ 3/4 पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

 

जांच अधिकारी के अनुसार गांव की नाबालिग लड़की के पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले महीने 26-27 अक्तूबर की रात को उसकी लड़की को एक युवक अगवा करके ले गया था। पुलिस ने 28 अक्तूबर को पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक जितेन्द्र निवासी गांव अम्बली के खिलाफ बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला दर्ज किया था। 

 

बुधवार देर शाम पुलिस ने लड़की सहित आरोपी जितेन्द्र को कुरुक्षेत्र से काबू किया एवं लड़की के 164 के बयान स्थानीय अदालत में कलमबंद करवाए और दोनों का मैडीकल करवाकर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की ने बताया कि जितने दिन वह आरोपी के साथ रही, वह आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!