मातम में बदली जन्मदिन की खुशी, दोस्तों ने ली युवक की जान, जानें पूरा मामला

Edited By Shivam, Updated: 11 Nov, 2019 10:31 PM

हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के जन्मदिन की खुशियां उसके मातम में तब्दील हो गईं। युवक के दोस्तों ने उसके जन्मदिन पर ही उसकी हत्या कर दी है।

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के जन्मदिन की खुशियां उसके मातम में तब्दील हो गईं। युवक के दोस्तों ने उसके जन्मदिन पर ही उसकी हत्या कर दी है। घटना यमुनानगर के छोटे मॉडल टाउन की है। आरोपों के मुताबिक, चार दोस्तों ने अपने दोस्त को उसके जन्म की पार्टी के लिए साथ ले गए और कुछ विवाद हुआ, जिसमें दोस्तों ने युवक को चाकुओं से से गोद डाला। इस मामले में पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari, Haryana

जानकारी के मुताबिक, छोटे मॉडल टाउन के राणा प्रताप पार्क के पास 25 वर्षीय वरुण ओबेरॉय नाम के युवक का कल जन्मदिन था। उसी की पार्टी के लिए उसके दोस्त उसे बुला कर ले गए। रात को उनका झगड़ा हुआ और उस झगड़े में दोस्तो ने ही वरुण को चाकुओं से गोद दिया, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां वरुण ने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari, Haryana

मृतक वरुण के भाई संजय ने बताया कि उसके भाई वरूण का रविवार को जन्मदिन था। उसके चार दोस्त आए दुकान पर आए थे, जन्मदिन की पार्टी कह कर लेकर चले गए। रात  9:15 बजे पता लगा कि उनकी लड़ाई हो गई। संजय ने बताया, ''जब मैं वहां दौड़ता हुआ गया तो देखा कि उनमें से एक लड़का वासुदेवा मेरे भाई को चाकू मार रहा था, मैं उसके पीछे भागा। तब बाकी सब भी भाग गए।'' संजय ने बताया कि घायल वरूण को हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां हालात गंभीर बताई गई तो दूसरे हॉस्पिटल ले गए, वहां वरूरण ने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari, Haryana

उधर, मामले में पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वरुण ओबरॉय नाम के युवक की हत्या हुई है। महाराणा प्रताप पार्क के पास उसके दोस्तों ने ही हत्या की है। जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!