मकान की छत गिरने से हुआ हादसा, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2019 01:48 PM

half dozen injured house roof collapses

पलवल में हथीन उपमंडल के गांव कलसाडा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित 6 लोग घायल हो गए। राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया......

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल में हथीन उपमंडल के गांव कलसाडा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित 6 लोग घायल हो गए। राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया।  

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार राजू निवासी खुर्जा उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से हाथी ने उपमंडल के गांव कलसाडा में अशोक के घर मकान बनाने का काम कर रहा था तभी अचानक छत नीचे गिर गई। 

PunjabKesari
जिस समय ये हादसा हुआ उस समय राजू के साथ अन्य मजदूर छत के ऊपर काम कर रहे थे तथा एक मजदूर नीचे काम कर रहा था। साथ ही मकान में रहने वाले परिवार का सदस्य सुभाष छत के नीचे दब गया जिससे उसके चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई। 

PunjabKesari
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!