गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा फैसला, दिल्ली पहुंचकर भी केंद्रीय कृषि मंत्री से नहीं की मुलाकात

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Sep, 2020 01:55 PM

gurnam singh chadhuni refused to meet the union agriculture minister

केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध जारी है। आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र...

दिल्ली (कमल कांसल): केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध जारी है। आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने से मना कर दिया। वह आज दिल्ली पहुंचे, लेकिन केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने नहीं गए। चढूनी ने कहा कि जब तक तीनों कृषि विधेयक वापस नहीं लिए जाते तब तक वे कृषि मंत्री से नहीं मिलेंगे।

आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी किसान नेताओं के साथ दिल्ली स्थित सांसद धर्मबीर के आवास पर पहुंचे। यहां उनकी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बैठक होनी थी, लेकिन उन्होंने इसमें जाने से मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!