महिला ने ननद और ड्राइवर के साथ मिलकर की पति की प्रेमिका की हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 May, 2024 07:01 PM

gurgaon woman murder her husband girlfriend in rishikesh

नीलकंठ मंदिर मार्ग ऋषिकेश की झाडिय़ों में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): नीलकंठ मंदिर मार्ग ऋषिकेश की झाडिय़ों में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। जिसमें ऋषिकेश व नीलकंठ घुमाने के बहाने महिला ने ही अपनी ननद व ड्राईवर के साथ महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और नीलकंठ मंदिर मार्ग की झाड़ियों में शव फेंक दिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गुडग़ांव से गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, बीती 25 मई को नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिला। जांच मेंं सामने आया कि महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद उसके शव को झाडिय़ों में फेंका गया था। सीसीटीवी की फुटेज से मृतका और आरोपियों की पहचान हो पाई। मृतका की पहचान झारखंड की 28 वर्षीया अनीता देवी के रुप में हुई। सीसीटीवी फुटेज में 24 मई को उक्त महिला और उसके साथ कुछ लोग नीलकंठ मंदिर में दर्शन के बाद करीब 12 बजे पैदल रास्ते से लक्ष्मणझूला की तरफ आते दिखे।

 

अन्य फुटेज में एक पुरूष व तीन महिलाएं हरियाणा नंबर की एसयूवी से जानकीपुल के पास उतरते हुए नजर आए। जिसके बाद आरोपियों को गुडग़ांव के फाजिलपुर मानेसर में पकड़ लिया गया। गाड़ी मालिक अशोक ने पुलिस को बताया कि 24 मई को वह अपने ड्राइवर अमित के साथ ऋषिकेश गया था। उनके साथ परिचित ओमवीर व उसकी रिश्तेदारी वाली तीन अन्य महिलाएं भी थीं। ऋषिकेश से वापस आते हुए ओमवीर के साथ दो महिलाएं आईं, जबकि अनीता नाम की तीसरी महिला के बारे में उन्होंने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में ऋषिकेश ही रुक गई। जिसके बाद पुलिस ने फर्रुखनगर के 35 वर्षीय ओमवीर, झारखंड के गिरिडीह निवासी 35 वर्षीया ममता व गिरिडीह की 30 वर्षीया बबीता को मंगलवार गुडग़ांव से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों ने पूछताछ में पता चला कि 28 वर्षीया अनीता देवी के बबीता के पति रंजीत के साथ संबंध थे। जिसके चलते रंजीत अपनी पत्नी बबीता से मारपीट करता था। रंजीत की बहन ममता अपनी भाई के साथ हो रही ज्यादती से परेशान थी। ममता गुडग़ांव में घरों में खाना बनाने का काम करती है। उसका एक कोठी में ड्राईवर ओमवीर से संपर्क हुआ। जिसके बाद ओमवीर, ममता और बबीता ने अनीता को मारने की योजना बनाई। ममता ने पहले अपने भाई रंजीत, भाभी बबीता, मृतका अनीता और बच्चों को सेक्टर-15 गुडगांव अपने पास बुलाया और फिर नीलकंठ दर्शन का प्लान बनाया।

 

ओमवीर ने पड़ोसी अशोक से यह कहकर गाड़ी मांगी कि वह अपने परिवार के साथ नीलकंठ जा रहा है। अशोक अपने ड्राईवर अमित के साथ इनको लेकर ऋषिकेश आया और इन चारों को जानकीपुल पार्किंग में छोड़ दिया। अशोक व अमित गंगा स्नान के लिए जानकीपुल के पास ही रुक गए। नीलकंठ दर्शन के पश्चात वापसी में पैदल मार्ग पर बबीता, ममता उर्फ अनिता व ओमवीर ने अनीता की ममता के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को झाडिय़ों में फेंक दिया। इसके बाद ये लोग वापस जानकीपुल पहुंचे और अशोक के साथ वापस गुडग़ांव चले गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!