Bhiwani: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा निकला HIV पॉजिटिव!, फिर जो हुआ...सब रह गए दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2024 02:07 PM

groom reached the bride s house and turned out to be hiv positive

भिवानी जिले में हैरान करने का मामला सामने आया है। जहां शादी के मंडप में बैठने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव दुल्हे को रोहतक पीजीआई से आई चिकित्सकों की टीम अपने साथ ले गई। जिसके बाद देर रात को ही बारात भी बिना दुल्हन लिए लौट गई।

भिवानी : भिवानी जिले में हैरान करने का मामला सामने आया है। जहां शादी के मंडप में बैठने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव दुल्हे को रोहतक पीजीआई से आई चिकित्सकों की टीम अपने साथ ले गई। जिसके बाद देर रात को ही बारात भी बिना दुल्हन लिए लौट गई। फिलहाल लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। जिस पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव चांग निवासी एक व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी का करीब पांच माह पहले महम क्षेत्र के गांव किशनगढ़ में  युवक से रिश्ता तय हुआ था। लड़का कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहा है। वीरवार को लड़की की शादी के लिए गांव चांग में बारात पहुंची। उसी वक्त गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओ डॉ नरवीर हुड्डा के साथ रोहतक पीजीआई की एक टीम गांव चांग में शादी समारोह स्थल पर पहुंची। जहां दुल्हे को एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर उसे साथ ले गई। जब लड़की पक्ष को इसकी भनक लगी तो सभी स्तब्ध रह गए। दुल्हन पक्ष को दुल्हे के एचआईवी पॉजिटिव की कोई जानकारी पहले नहीं दी गई थी। लड़की के पिता की तरफ से शिकायत आई है। इस पर पुलिस दुल्हा पक्ष पर कार्रवाई कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!