ED की दस्तक ने गोपाल कांडा को चौंकाया, सहयोगी बोले- BJP में शामिल होने का कोई फैसला नहीं

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2023 11:13 AM

gopal kanda shocked by ed raid

एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने हरियाणा लोकहित पार्टी(Haryana Lokhit Party) के मुखिया व सिरसा से विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुडग़ांव घर व दफ्तर पर की गई रेड में करीब 21 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। बुधवार की सुबह शुरु हुई ईडी की रेड...

सिरसा: एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने हरियाणा लोकहित पार्टी(Haryana Lokhit Party) के मुखिया व सिरसा से विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुडग़ांव घर व दफ्तर पर की गई रेड में करीब 21 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। बुधवार की सुबह शुरु हुई ईडी की रेड वीरवार की अल सुबह करीब तीन बजे तक चली। इस दौरान ईडी की टीम ने गोपाल कांडा की संपत्ति का ब्योरा खंगाला। वहीं रेड में ईडी के हाथ क्या लगा है, इसको लेकर ईडी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सुबह जल्दी ही ईडी की टीम व सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवान रवाना हो गए। 

ईडी ने गोपाल कांडा के गुड़गांव, दिल्ली और हिसार में हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। हरियाणा के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक, कांडा ने 2019 में दायर अपने चुनावी हलफनामे में 95 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।  छापेमारी के बाद, कांडा के करीबी लोगों ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे इस पर अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। वह एक सक्षम नेता हैं और सिरसा में बेहद लोकप्रिय हैं।  हालांकि इस संबंध में अभी तक गोपाल कांडा की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है  लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि ईडी की छापेमारी उनके लिए "आश्चर्य" थी, जिन परिसरों पर छापा मारा गया उनमें दिल्ली में उनकी पूर्ववर्ती एयरलाइंस एमडीएलआर का कार्यालय भी शामिल था। 



बरी होते ही CM खट्टर से मिले थे कांडा 
 

बता दें कि  कांडा ने बहुचर्चित गीतिका एयरहोस्टेस सुसाइड केस (geetika air hostess suicide case) से बरी होने के बाद CM मनोहर लाल (CM Manohar Lal) से दिल्ली जाकर मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांडा को हरियाणा सरकार में मंत्रीपद मिल सकता है। कांडा खुद भी इसके इच्छुक बताए जा रहे हैं लेकिन अब अचानक केंद्रीय एजेंसी ED की रेड पड़ गई। फिलहाल कांडा या ED की तरफ से इस रेड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।




जेल भी काट के आए है गोपाल कांडा

 

गोपाल कांडा एयरलाइंस कंपनी (Airlines Company)में एयरहोस्टेस रही गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर लिया। उस दौरान हरियाणा के अलावा केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी। यह विवाद इतना उछला कि कांडा को हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कांडा को 18 महीने तिहाड़ जेल में काटने पड़े। हालांकि 15 दिन पहले कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। गोपाल कांडा ने अपनी हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) बना रखी है। इसी पार्टी से वह सिरसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। गोपाल कांडा ने मौजूदा समय में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दे रखा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!