पानीपत से हरिद्वार जाने वालों को लिए खुशखबरी, रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2022 09:01 AM

good news for those going from panipat to haridwar

बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं जून का महीना छुट्टियों का होने के कारण हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पानीपत डिपो से 13 बसें हरिद्वार के लिए रवाना होती हैं, इसके बावजूद भी इस

पानीपत: बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं जून का महीना छुट्टियों का होने के कारण हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पानीपत डिपो से 13 बसें हरिद्वार के लिए रवाना होती हैं, इसके बावजूद भी इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज जी.एम. ने 2 बसें और लगाने का निश्चय किया है, वहीं पर शामली वाले रूट शाम के समय की बस को हरिद्वार तक कर दिया है। इससे यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए सुविधा मिल रही है।

रोडवेज जी.एम. कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि शामली के लिए 42 बसें चल रही हैं। वहीं पर 2 बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए बढ़ाई गई हैं जो कि रात के लिए हैं। किसी भी रूट पर ज्यादा सवारी हो रही है तो उस रूट पर बसों को भेज दिया जाता है। आस्था के चलते ज्यादातर लोग हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए जा रहे हैं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!