छछरौली में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, लोगों ने युवक की चप्पल से की धुनाई

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Dec, 2024 07:05 PM

यमुनानगर के छछरौली में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की।

हरियाणा डेस्कः यमुनानगर के छछरौली में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार  छछरौली क्षेत्र की छात्राएं स्कूल में जा रही थी, तभी वहां पर एक किशोरी के साथ बाइक पर आए सचिन और बंटी ने छेड़छाड़ की और उनका रास्ता रोका। इस छेड़छाड़ का पता लगने पर छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक को भरे बाजार में छात्राओं ने परिजन के साथ मिलकर पिटाई कर दी। वहीं, एक महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसको लेकर किशोरी ने बताया कि काफी समय से दोनों युवक उसका पीछा कर रहे हैं। कई बार उनका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगते। उन्होंने कहा कि वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी नामजद ने उसका रास्ता रोका और छेडछाड़ की। वहीं, पुलिस को इस मामले की सूचना मिली, जिस पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!