दोस्तों से मिलने आई छात्रा का अपहरण, बेहोशी की हालत में छोड़ा, दुष्कर्म की आशंका

Edited By Shivam, Updated: 26 Jan, 2020 06:00 PM

girl student kidnapped in panipat

शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में एक छात्रा के साथ संदिग्ध घटना घटित हुई, जिसमें छात्रा के दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। यहां कुछ युवकों ने एक छात्रा का अपहरण उस वक्त कर लिया, जब वह अपने दोस्तों से मिलने पार्क में आई थी। इसके कुछ देर बाद ही...

पानीपत (सचिन): शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में एक छात्रा के साथ संदिग्ध घटना घटित हुई, जिसमें छात्रा के दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। यहां कुछ युवकों ने एक छात्रा का अपहरण उस वक्त कर लिया, जब वह अपने दोस्तों से मिलने पार्क में आई थी। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी युवकों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में ही वापस पार्क में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है व इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पानीपत के मॉडल टाउन में एक छात्रा पार्क में दोस्तों से मिलने के लिए पहुंची तो युवक उसको कार में ले गए। तीन घंटे तक कार में घुमाया उसके बाद बेहोशी की हालत में वापस पार्क में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय छात्रा बोसाराम चौक के नजदीक पार्क के पास से स्कूटी से ट्यूशन पढऩे जाती है, वह अपने परिचित युवकों से मिलने पार्क में पहुंची थी।

वहीं आरोपित युवकों जब छात्रा को कार से उतार कर पार्क में छोड़ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने देख लिया और कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं लड़की के परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!