फेसबुक पर दोस्ती कर रेप की घटना को दिया अंजाम, आरोपी अभी तक फरार

Edited By Shivam, Updated: 11 Sep, 2019 06:13 PM

फरीदाबाद में तीन माह पहले एक बी कॉम की छात्रा के साथ हुए बलात्कार मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज पीड़ित छात्रा, उसके परिजनों और संस्थाओं ने मिलकर आज पुलिस आयुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में तीन माह पहले एक बी कॉम की छात्रा के साथ हुए बलात्कार मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज पीड़ित छात्रा, उसके परिजनों और संस्थाओं ने मिलकर आज पुलिस आयुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। 

पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की और फिर अपने जन्मदिन के बहाने होटल में मिलने बुलाया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ बलात्कार जैसे घिनोने अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इसकी आरोपी ने तस्वीरें भी ली। इसके जरिए उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने थाना मुजेसर में तीन महीने पहले शिकायत दी थी, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। 

आरोपी खुलेआम घूमकर उसे और उसके परिवार को बार बार धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस प्रवक्ता की माने तो आरोपी ने मामला दर्ज होने के बाद हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगा दी थी। जिस पर उसे जमानत मिल गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी अवधि अभी पूरी हो गई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!