भिवानी में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रूपये की ठगी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से किया काबू

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Nov, 2024 07:57 PM

fraud of rs 12 lakh in the name of sending money abroad in bhiwani

शहर में विदेश में भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है..

भिवानी : शहर में विदेश में भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी विनायक के रुप में हुई है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा उनकी भतीजी को विदेश भेजने व वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 12 लाख रुपए उनसे लिए गए थे। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो उनकी भतीजी को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। भिवानी के विजय नगर निवासी एक महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 14 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

शहर थाना निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि इस मामले कार्रवाई करते हुए टीम के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने मुख्य आरोपी को मुंबई से काबू किया है। आरोपी की पहचान घोसियान चौक, भिवानी निवासी विनायक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!