यमुना में नहाने गए चार दोस्त डूबे, दो को बचाया, 2 की मौत

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Jul, 2020 11:06 AM

four friends drown in yamuna

सोनीपत में यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए मलिकपुर गांव के चार युवक नदी में डूब गए। लोगों की मदद से दो छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोरों ने दोनों लड़कों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। दोनो शवों को...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए मलिकपुर गांव के चार युवक नदी में डूब गए। लोगों की मदद से दो छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोरों ने दोनों लड़कों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। वहीं एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के गांव मलिकपुर के रहने वाले चार दोस्त साहिल, आशीष उर्फ आशु, प्रवीण व संयम रविवार को करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर यमुना में नहाने गए थे। चारों जब नहाने लगे तो यमुना में बने भंवर में फंस गए। इन्हें डूबता देख आसपास स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। 

PunjabKesari, haryana

इस दौरान प्रवीण और संयम को लोगों ने बचा लिया, लेकिन आशीष व साहिल यमुना में ही डूब गए। गोताखोरों ने दोनों के शवों को ढूंढ निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। चारों युवक 12वीं कक्षा के छात्र है, इनकी उम्र करीब 17 वर्ष है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!