Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jun, 2025 08:59 PM

सोमवार को 223 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 203 पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को होमआइसोलेट कर दिया गया है। वही बीते 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन सात मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार को 223 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 203 पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को होमआइसोलेट कर दिया गया है। वही बीते 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन सात मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन के मुताबिक पहला मामला 27 वर्षीय महिला निवासी हंस एन्क्लेव, नाहरपुर रूपा का है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। उसे उसके घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
दूसरा 29 वर्षीय पुरुष निवासी सेक्टर-7 यात्रा इतिहास नहीं, कोविड पॉजिटिव, घर में आइसोलेट। तीसरा 64 वर्षीय महिला निवासी सुशांत लोक कोई यात्रा इतिहास नहीं। चौथा 50 वर्षीय महिला निवासी सेक्टर-102 कोई यात्रा इतिहास नहीं। पांचवा मामला सेक्टर-102 निवासी 19 वर्षीय महिला है इसका भी कोई यात्रा इतिहास नहीं इसे चिकित्सकों की निगरानी में उसके ही घर में आइसोलेट कर दिया गया है। बताया गया है कि इस बार कोरोना के एक भी मामले गंभीर नही है। सभी आइसालेट करने के बाद एक हप्ते में छुट्टी दे दी जा रही है। बावजूद इसके स्वास्थ्स विभाग ने शहरवासियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।