एक साथ दो मौतों से दहल गया गांव; पहले महिला की हुई बेरहमी से हत्या, बाद में जेठ ने भी खत्म कर ली जीवन लीला

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 09 Nov, 2023 06:23 PM

first woman was brutally murdered later brother in law also ended his life

जिले के उकलाना अंतर्गत एक गांव में महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई...

हिसार (विनोद सैनी) : जिले के उकलाना अंतर्गत एक गांव में महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। महिला का जेठ भी फंदे पर लटका मिला है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले महिला की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। डीएसपी और पुलिस के अन्य अधिकारी मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने वहां पर करीब दो घंटे तक जांच की। वहां से रक्त के नमूने लिये।

PunjabKesari

मिली जानकारी अनुसार भैरी अकबरपुर गांव का दौलत राम अपनी पत्नी मुनेश (35) व बेटे के साथ रहता है। बुधवार रात को पूरा परिवार ठीक ठाक सोया था। रात को मुनेश की बड़ी निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर तेजधार गंडासी से कई वार किए गए। उसका शव सुबह खून से सनी हालत में देख कर दौलतराम के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिली की दूसरे मकान में एक व्यक्ति जयसिंह भी फंदे पर लटक रहा है। जयसिंह परिवार में ही नाते में महिला का जेठ लगता था।  वह रिश्ते में महिला का जेठ लगता था। जयसिंह की पत्नी करीब एक साल से उसे छोड़कर अपने मायके गई हुई है। वह भी 12 साल के बच्चे का पिता था। जेठ व महिला का पति साझे में ही खेतीबाड़ी करते थे। जय सिंह की गांव में किराना की दुकान भी है।

PunjabKesari

भैरी अकबरपुर गांव के दौलत राम के घर के पास ही दूसरे मकान में उसका भाई जयसिंह रहता था। रात को मुनेश दूसरे मकान की देखभाल करने के लिए जाती थी। रात को वह दूसरे मकान से कब घर आई, इस बारे में कुछ नहीं पता। सुबह दौलतराम ने जब कमरे में अपनी पत्नी को नहीं देखा तो उसकी तलाश की। जब वह दूसरे कमरे में गया तो दो चारपाई के बीच में उसकी पत्नी का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। महिला के शव के पास में गंडासी रखी हुई थी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए गए हैं। कुछ देर बाद पता चला कि दौलतराम के भाई जयसिंह ने फंदा लगाया हुआ है। उसका शव कमरे में पंखे पर रस्सी के जरिए लटक रहा है। पुलिस जांच के दौरान महिला के घर पर जयसिंह की चप्पल पड़ी हुई मिली है। जिससे अंदेशा है कि जयसिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस केस को हत्या व सुसाइड के एक एंगल से देख कर जांच कर रही है। महिला के पति से भी वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी परिवार के लोग या ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस जांच में ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!