यमुनानगर में महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव...नहीं हुई पहचान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2024 10:40 AM

woman murdered in yamunanagar body found soaked blood

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके का दौरा किया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके का दौरा किया। 

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके से सूचना मिली थी कि किसी महिला का शव मिला है। मौके पर आकर जो हालत देखे उससे हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र 24 से 25 साल के बीच में बताई जा रही है। वहीं चनेटी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें महिला के शव होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अभी मृतका पहचान नहीं हुई है। पुलिस की कई टीमें महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!