वर्ष का पहला चंद्रग्रहण आज, जानिए- कब दिखाई देगा

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2020 12:24 PM

first lunar eclipse of the year today complete information

वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण आज शुक्रवार को होगा। पर्णकुटि आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी विवेकानंद महाराज का कहना है कि इस बार कुल 6 ग्रहण होंगे, जिनमें 4 चंद्र ग्रहण तथा 2 सूर्य ग्रहण हैं। साल का पहला.......

गुडग़ांव (अशोक) : वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण आज शुक्रवार को होगा। पर्णकुटि आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी विवेकानंद महाराज का कहना है कि इस बार कुल 6 ग्रहण होंगे, जिनमें 4 चंद्र ग्रहण तथा 2 सूर्य ग्रहण हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज रात्रि 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी की मध्यरात्रि 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि कि आज शुक्रवार की प्रात: 10 बजकर 30 मिनट से लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

11 जनवरी को प्रात: चंद्र ग्रहण का प्रभाव खत्म होने के बाद देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पंचामृत स्नान कराया जाएगा। उसी के बाद पूजा-अर्चना शुरु हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह चंद्र ग्रहण भारत देश के अलावा आस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका व एशिया के देशों में भी देखा जा सकेगा। स्वामी जी का कहना है कि हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण के पीछे राहू व केतू का प्रभाव होता है।

समुद्र मंथन के दौरान देवताओं व दानवों के बीच अमृत पाने को लेकर युद्ध चल रहा था। इसी दौरान अमृत का देवताओं को सेवन कराने के लिए भगवान विष्णु सुंदर कन्या का रुप धारण कर सभी में अमृत बांटने लगे थे। चंद्र ग्रहण को लेकर सभी मंदिर कमेटियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उनका कहना है कि ग्रहण के दौरान जरुरतमंदों को दान देने की परंपरा भी प्राचीन काल से चली आ रही है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!