Haryana में पहले रंजिशन परिवार पर जानलेवा हमला, गंडासी से किया वार...फिर आरोपी ने महिला से किया रेप

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2024 06:25 PM

first deadly attack on a family due to enmity in haryana

गांव सागड़ी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान ही एक आरोपी जबरन घर की एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और मौके से फरार हो गए।

यमुनानगर: गांव सागड़ी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान ही एक आरोपी जबरन घर की एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और मौके से फरार हो गए।  

जानकारी अनुसार गांव सागड़ी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही देवी दयाल, हरिश कुमार, करण व मोहित के साथ दीवानी केस अदालत में चल रहा है। अदालत ने उसके पक्ष में स्टे के आदेश दिए हुए हैं। इसके बाद से चारों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं।

 23 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे आरोपी देवी दयाल उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान वह घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने इस बारे बताया। जब वह देवी दयाल से बात कर रहा था तो आरोपी हरिश कुमार, करण व मोहित भी मौके पर आ गए।

 
रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने आते ही उसके परिवार के सदस्यों पर गंडासी से हमला कर दिया। हमले में गंडासी लगने से उसकी भाभी रजनी रानी, मां विध्या देवी तथा भाई ओमप्रकाश घायल हो गए। उसकी पत्नी को भी चोटें लगी। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!